लखनऊ : हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, 10 दमकलें मौके पर
लखनऊ, जून 28 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित हिमालय कोल्ड स्टोरेज में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआत में छोटी सी चिंगारी से भड़की आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गई और पूरे कोल्ड स्टोरेज को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी ऊंची उठीं कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार छा गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू हुआ। हालांकि तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी दमकलकर्मी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पा सके। कोल्ड स्टोरेज में रखी ज्वलनशील सामग्री के कारण आग बार-बार भड़क रही थी, जिससे बुझाने में काफी कठिनाई आ रही थी。 यह भी पढ़ें- लखनऊ के हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, 10 दमकलें मौके परप्रशासनिक कदम आग की भयावहता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.