प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 1 -- लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 213 (दिलकुशा क्रॉसिंग) पर ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण शुरू होने जा रहा है। निर्माण कार्य की बाधाएं दूर करने का काम आज से शुरू होगा, इसके लिए मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दिलकुशा आरओबी चार लेन का और 650 मीटर लंबा होगा। इसके बनने से तीन लगभग तीन लाख लोगों को लाभ होगा। सुलतानपुर रोड व हजरतगंज, लाल बत्ती चौराहा, कटाई वाला पुल के आसपास जाना-आना आसान हो जाएगा।यातायात व्यवस्था में आज से बदलाव पिपराघाट की ओर से गौतमपल्ली जाने वाला यातायात दिलकुशा तिराहे से बाएं मुड़कर कटाईपुल, लालबागी चौराहा व बंदरियाबाग चौराहा होते हुए पहुंचेगा। अर्जुनगंज मार्ग से दिलकुशा तिराहे की ओर आने वाले वाहन गौतमपल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें दिलकुशा तिराहे से बाएं...