नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- लखनऊवालों को दिवाली पर सबसे ऊंचे फ्लाईओवर का गिफ्ट मिलने जा रहा है। यहां ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत बन रहा लखनऊ का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर इस दीपावली से चालू हो जाएगा। इससे डालीगंज से पक्का पुल तक का सफर महज 02 मिनट में पूरा होगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को परियोजना का निरीक्षण किया। मौके पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए उन्होंने टीले वाली मस्जिद के पास इंटीग्रेटेड रोटरी बनाने के निर्देश दिये हैं। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि पक्का पुल (हर्डिंग ब्रिज) से डालीगंज रोटरी के मध्य बना यह 2-लेन फ्लाईओवर 1.1 किलोमीटर लंबा है। रेलवे ब्रिज के ऊपर बने इस फ्लाईओवर की जमीन से ऊंचाई लगभग 25 मीटर है। फ्लाईओवर के स्ट्रक्चर का निर्माण पूरा हो चुका है और मौके पर डामरीकरण एवं स्ट्रीट लाइट्स का ...