लखनऊ, मार्च 3 -- लखनऊ। संवाददाता सरोजनीनगर के बिजनौर थानाक्षेत्र में सोमवार को लूट के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशियाना के भदरुख बंगला बाजार निवासी संजीव कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 2 मार्च सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे वह बंथरा के रतौली गांव से महिला संगठन की सदस्यों को होली के उपहार देकर लौट रहे थे। तभी कैथी और रतौली के बीच नहर रोड पर दो बाइकों पर सवार पांच अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। पीड़ित ने बताया कि एक बाइक पर सवार युवकों ने गाली-गलौज की। तीन अन्य युवकों ने ईंट लेकर वाहन रोकने और लूटपाट करने की कोशिश की। संजीव ने यह भी बताया कि आरोपी शराब के नशे में थे। वह किसी तरह वहां से भाग कर बिजनौर थाने पहुंचे। वहां पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.