लखनऊ, जनवरी 23 -- नगराम (लखनऊ)। नगराम थाना क्षेत्र के गुलालखेड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय मजदूर की सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर नहर किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक को गुरुवार देर रात गांव के बाहर स्थित एक अंडा रोल की दुकान पर कई परिचितों के साथ देखा गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। मृतक तीन भाइयों, मां और एक बहन का सहारा था। बहन कोमल की आगामी 10 फरवरी को शादी होनी थी, जिससे परिवार में मातम का माहौल है। थाना प्रभारी नगराम विवेक चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की हत्या ईंट से सिर कूचकर की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.