लखनऊ, अक्टूबर 29 -- UP School Closed: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के मद्देनजर 30 अक्टूबर शुक्रवार को यूपी के 60 जिलों में एक दिन ही छुट्टी की घोषणा की गई है। लखनऊ, बदायूं, अलीगढ़, प्रयागराज समेत 60 जिलों में 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इन जिलों में सरकारी, प्राइवेट सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। परीक्षा के दौरान शहरों में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। हालांकि इस दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दी गई है, इन्हें अपने निर्धारित दायित्वों का पालन करना होगा। लखनऊ के डीआईओएस देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को जारी आदेश के मुताबिक पीईटी परीक्षा 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को राजधानी के 45 परीक्षा केंद्रों पर...