लखनऊ, अक्टूबर 29 -- UP School Closed: यूपी के 61 जिलों में शुक्रवार को आयोजित होने वाली प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा ( पीईटी ) के चलते शैक्षिणिक अवकाश रहेगा । सभी सरकारी, एडेड व निजी स्कूलों में शैक्षिणिक अवकाश की घोषणा की गई। इस दौरान कक्षा 12 तक के सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से आदेश जारी किए गए हैं । सभी जिलों के डीआईओएस को निर्देश दिए गए हैं कि वह उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली पीईटी के चलते स्कूलों में शैक्षिणिक अवकाश रखें। मालूम हो कि प्रदेश में 25 अक्टूबर ( रविवार) , 30 अक्टूबर( शुक्रवार) और एक नवंबर ( रविवार) को आयोजित की जा रही है । परीक्षा के बाकी दो दिवसों में रविवार का अवकाश है । शुक्रवार को कार्यदिवस के चलते स्कूलों में अवकाश रहेगा । वहीं सभी क...