लखनऊ, अक्टूबर 29 -- UP School Closed: यूपी में शुक्रवार को होने वाली उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के मद्देनजर 30 अक्टूबर को 60 जिलों में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद समेत कई जिलों में 12वीं तक के स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश जारी हुआ है। इन जिलों में सरकारी, प्राइवेट समेत सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। शासन-प्रशासन ने परीक्षा के दौरान शहरों में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया है। हालांकि इस दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दी गई है, इन्हें अपने निर्धारित दायित्वों का पालन करना होगा। लखनऊ के डीआईओएस देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को जारी आदेश के मुताबिक पीईटी परीक्षा 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को राजधानी के 45 परी...