लखनऊ, जुलाई 8 -- लखनऊ-कानपुर के बीच प्रस्तावित रैपिड रेल दोनों शहरों के मेट्रो स्टेशनों से सीधे जुड़ेगी। यह कानपुर के नयागंज और लखनऊ के अमौसी मेट्रो स्टेशन के बीच चलेगी। 40 मिनट में सफर पूरा होगा। इसके लिए दोनों स्टेशनों के बीच 67 किमी लम्बा नमो कॉरिडोर बनाया जाएगा। शासन ने परियोजना की नियमित निगरानी के लिए प्रमुख सचिव (आवास) की अध्यक्षता में 13 अफसरों की कमेटी बनाई है। रैपिड रेल परियोजना के प्रस्ताव अनुसार कॉरिडोर शुरू होने से 40 मिनट में अमौसी मेट्रो स्टेशन से नयागंज मेट्रो स्टेशन पहुंचा जा सकेगा। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने बीते माह एलडीए से एनओसी मांगी थी, जो उसे भेज दी गई थी। साथ ही शासन स्तर पर हाईपावर कमेटी बनी है। अब प्रमुख सचिव आवास की अध्यक्षता में एक नियमित निगरानी समिति बनाई गई है। मेट्रो से चल कर रैपिड रेल तक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.