हमीरपुर, मई 10 -- भरुआ सुमेरपुर। सड़क हादसे में शनिवार रात गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी 32 वर्षीय अर्जुन पुत्र सिद्धगोपाल शनिवार रात कस्बे से सब्जी खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। गल्ला मंडी के सामने लकड़ी से लोड तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल अर्जुन को पीएचसी पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.