लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार में मारी टक्कर, दो घायल
हमीरपुर, जून 13 -- मुस्करा। अवैध रूप से काटी गई लकड़ी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली अब सड़क पर भी लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। इसी तरह के एक हादसे में अवैध लकड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी, जिससे दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इमिलिया गांव निवासी अंकित द्विवेदी ने बताया कि उनके पिता गोविंददत्त द्विवेदी अपने चालक हेमंत के साथ मथुरा से कार से घर लौट रहे थे। देर रात करीब एक बजे बसवारी गांव के पास हमीरपुर की ओर से आ रही लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार में सीधी टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए और कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गए। हादसे में चालक हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि गोविंददत्त द्विवेदी को भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.