जमुई, मार्च 9 -- जमुई, निज संवाददाता शहर के त्रिपुरी घाट पर शनिवार देर शाम एक विवाद के दौरान पिता-पुत्र के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि शव के दाह संस्कार के लिए लकड़ी लाने से मना करने पर कुछ लोगों ने मिलकर दोनों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया गया। पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि वह बाजार से अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान त्रिपुरी घाट पर मौजूद तरुण कुमार, जो अपने पिता के दाह संस्कार के लिए वहां पहुंचे थे। उनसे जुगाड़ गाड़ी से बाजार जाकर लकड़ी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि वह अभी बाजार से लौटे हैं और फिलहाल दोबारा नहीं जा सकते। इसी बात को लेकर तरुण यादव और उसके साथ मौजूद 10 से 15 लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.