कौशाम्बी, अप्रैल 14 -- कोखराज थाना क्षेत्र के एक ढाबा के पीछे सोमवार की रात के अंधेरे में लकड़ी माफिया ने नीम के चार हरे पेड़ों को काटकर गिरा दिया। हरे पेड़ों के काटे जाने की सूचना पर सक्रिय हुए वन विभाग के दरोगा ने इलाकाई आरा मशीन से लकड़ी बरामद करते हुए आरोपियों के विरुद्ध लिखापढ़ी शुरू कर दी है। कोखराज थानाक्षेत्र में लकड़ी माफिया हरियाली को चट करने में जुट हैं। उनके द्वारा नीम के चार हरे भरे पेड़ों को काटकर धराशाई कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी लकड़ी को ठिकाने लगाने लगा रहे थे। सूचना मिलने पर वन विभाग के जिम्मेदार सक्रिय हुए तो आरोपी कुछ लकड़ी मौके पर छोड़कर भाग गए। यह भी पढ़ें- आम के बाग पर चली आरी, 50 पेड़ काटकर बाग साफ क्षेत्रीय वन दरोगा मनोज कुमार ने टीम के साथ जांच शुरू किया तो अवैध रूप से काटी गई लकड़ी देवीगंज स्थित इरफान अहमद की आरा मशीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.