साहिबगंज, फरवरी 27 -- साहिबगंज। वन विभाग ने लकड़ी बोटा लोड एक बोलेरो पिकअप को जब्त किया है। इस मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग ने गुप्त सूचना पर 25-26 फरवरी की रात करीब दो बजे विशेष अभियान चलाकर अवैध तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की । इस दौरान टीम ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए एक बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त किया है। बोलेरो पिकअप में लकड़ी का बोटा लोड है। जानकारी के अनुसार, वन क्षेत्र में अवैध रूप से वन संपदा की तस्करी की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध बोलेरो पिकअप को रोका। जांच पड़ताल कर अवैध लकड़ी बोटा के अवैध परिवहन के आरोप में उक्त बोलेरो पिकउप को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियान में वनपाल राणा रंजीत, उप वन परिसर पदाधिकारी अंकित झा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.