रामपुर, मार्च 2 -- पंजाब से खैर की लकड़ी के साथ ही करीब एक दर्जन संदिग्ध लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ देने के मामले में निलंबित वन रेंजर के साथ ही चार और आरोपियों पर वन विभाग की ओर जल्द प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती है। डीएफओ प्रणव जैन ने वन रेंजर समेत चार आरोपियों के खिलाफ जांच के लिए एसपी को पत्र लिखा है। जांच में आरोप साबित होने पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। करीब डेढ़ माह पहले वन रेंजर विजय सिंह ने सलारपुर रेंज का कार्यभार संभाला था। 17 फरवरी को वन विभाग की टीम ने पंजाब के शंभू रजपुरा से खैर लकड़ी से लदा ट्रक, दो कार और दो मोटरसाइकिल सहित चार तस्करों को पकड़ा था। सोनीपत टोल पर एक कार क्षतिग्रस्त होने के कारण वहीं छोड़नी पड़ी। शेष वाहनों और अभियुक्तों को स्वार रेंज लाया गया। रेंजर विजय सिंह ने 18 फरवरी को मिलक खानम थाने में ...