रामपुर, फरवरी 11 -- रामपुर। पीपली वन से लकड़ी तस्करी के छह आरोपियों को अदालत ने मंगलवार को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया। मालूम हो कि वन विभाग की टीम ने 12 दिसंबर 2014 में लकड़ी तस्करों से कथित मुठभेड़ हुई थी, जिसमें जराफत नाम के तस्कर ढेर हो गया था। इस दौरान वन विभाग की टीम ने तस्करी की लकड़ी और असलहे बरामद करने का दावा किया था। मामले की रिपोर्ट पीपली वन में तैनात वन रक्षक अजी राम ने दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया था कि दौरान मुठभेड़ जराफत के साथी फरार हो गए हैं, जिन्हें बाद में मुकदमें में शामिल किया गया था। इनमें नरेश कुमार, अजीम खां, इकराम, रंजीत, काली, मंगू सिंह उर्फ जागीर और पूरन के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया गया। ट्रायल के दौरान मंगू सिंह की मृत्यु हो गई। अधिवक्ता कदीर खान ने बताया इस मामले में आरोपी नरेश कुमार, अजीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.