किशनगंज, जून 30 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता भारत-नेपाल सीमा से सटे गलगलिया थाना क्षेत्र के लकड़ी डीपो गांव में मंगलवार की सुबह पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संयुक्त अभियान चलाकर मादक पदार्थ तस्करी के एक कथित नेटवर्क का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान 543 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया। मौके से 1 लाख 90 हजार 930 रुपये नकद, 640 नेपाली रुपये तथा दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। यह भी पढ़ें- 543 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तारगिरफ्तारी का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गलगलिया थाना पुलिस एवं एसएसबी की 41वीं वाहिनी के भातगांव बीओपी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर लकड़ी डीपो गांव में छापेमारी की। तलाशी के दौरान मो. फारूक (46) और उसके पुत्र उमर (22) के क...