लकड़ी ठेकेदार ने लगाई फांसी, परिजनों ने काटा हंगामा
फतेहपुर, अगस्त 11 -- बिंदकी। बाग में लकड़ी ठेकेदार का शव फांसी से झूलता देख परिजनों ग्रामीणों ने हंगामा काट दिया। एक शादीशुदा महिला से संबंध होने का आरोप लगाते हुए उक्त महिला को बुलाने पर अड़े रहे। करीब चार घंटे हंगामा के बाद पुलिस ने परिजनों ग्रामीणों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी कमलेश सोनकर लकड़ी कटाई का ठेकेदार था। बिंदकी-जोनिहा मार्ग स्थित ठेकेदार के बगीचे में आम के पेड़ में फांसी लगाकर ठेकेदार ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता शव देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों समेत परिजनों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। जिसकी सूचना के बाद पीआरवी पुलिस पहुंची और कोतवाली पुलिस को सूचित किया। जिसके ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.