लकड़ी गिरने से घायल
गढ़वा, मई 31 -- गढ़वा। चिनिया थाना क्षेत्र के राजबांस गांव निवासी भूलन कोरवा का पुत्र हरिहर कोरवा घर की मरम्मत कराने के दौरान लकड़ी गिरने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। हरिहर ने बताया कि वह अपने घर का खपड़ा उतारकर घर की मरम्मत कर रहा था। उसी दौरान लकड़ी उसके ऊपर गिर गया। उससे उसका दायां पैर चोटिल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। यह भी पढ़ें- मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.