गढ़वा, अप्रैल 28 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। युद्ध के कारण उत्पन्न गैस की भारी किल्लत झेल रहे मझिआंव और बरडीहा प्रखंड के लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। दोनों ही प्रखंडों के 107 स्कूलों में अधिसंख्य में गैस के अभाव में रसोइया को मजबूरन एमडीएम का भोजन लकड़ी पर बनाना पड रहा है। रसोइया को इस तपती धूप में भी आग के पास रहकर खाना बनाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रसोइया बीमार हो रही हैं। बरडीहा प्रखंड के ओबरा अपग्रेड हाई स्कूल में कार्यरत रसोइया अमिता देवी चिलचिलाती धूप एमडीएम बनाने से बीमार हो गई। जानकारी देते हुए बीमार रसोइया अमिता के पुत्र श्रीकांत मेहता ने बताया कि उसकी मां की तबीयत आग के पास बैठकर खाना बनाने से खराब हो गया है। फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। अगर गैस सिलेंडर स्कूल में उपलब्ध होता तो इतनी परेशानी नहीं होती । स्क...