बरेली, अप्रैल 21 -- बरेली। रामपुर रोड पर सीबीगंज के पास मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे लकड़ी के खोखे में आग लग गयी। चंद मिनटों में भी खोखे से भीषण आग की लपटें निकलने लगी जिससे आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि जिस समय आग लगी खोखा बंद था। बमुश्किल स्थानीय दुकानदारों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि खोखे में एक छोटा गैस का सिलिंडर और कपड़े भरे हुए थे। आग की लपटें देख आस पास के दुकानदारों और रेहड़ी फड़ वाले भी सामान लेकर इधर उधर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.