जहानाबाद, अप्रैल 5 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में रविवार को विश्व कर्मा चेतना मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बढ़ई (विश्वकर्मा) समाज की मूलभूत समस्याओं को लेकर 12 अप्रैल को प्रस्तावित विश्वकर्मा सम्मेलन की तैयारी की सफलता को लेकर कार्य योजना बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता शिव शंकर विश्वकर्मा ने की। इस दौरान समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बिहार काष्ठ आधारित उद्योग 2025 में बिना वारंट गिरफ्तारी के प्रावधान तथा भारतीय वन अधिनियम 1927 में बिहार संशोधन 19-1990 को निरस्त करने की मांग सम्मेलन के माध्यम से जोर-शोर से उठाई जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा दस प्रजाति की लकड़ियों को परमिट मुक्त एवं 18 इंच तक के आरा मिल को लाइसेंस फ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.