हमीरपुर, अप्रैल 11 -- भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरवा बुजुर्ग में सुबह घर के अंदर लकड़ी काटते समय मशीन की आरी युवक के गाल में लग गई। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर युवक को सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। चंद्रपुरवा बुजुर्ग निवासी जगदीश कुशवाहा का फर्नीचर का कारोबार है। इसका 20 वर्षीय पुत्र अरविंद सुबह घर पर ही फर्नीचर बनाने की लकड़ी काटने वाली मशीन से लकड़ी काट रहा था। संतुलन बिगड़ जाने से मशीन की आरी युवक के गाल में आंख के समीप लग गई। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे हालत गंभीर होने पर युवक को कानपुर रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...