प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 24 -- उदयपुर। स्थानीय थाने के पूरे गजा बैश (राहाटीकर) निवासी मनोज कुमारी पत्नी गंगादीन सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार सुबह करीब 11 बजे जंगली लकड़ी काटने को लेकर बेटे सुमित सिंह को गांव के ही अछैवर सिंह, विजय बहादुर समेत तीन लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट की। बीच-बचाव करने गई पीड़िता के साथ भी मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...