लकड़ी अखाड़ा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भदोही, जून 9 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां स्थित वार्ड नंबर 13 गांधी नगर में सोमवार की शाम जश्ने ईद मिलादुन्नबी कांफ्रेंस व लकड़ी अखाड़ा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आगाज विधायक भदोही जाहिद बेग व चेयरमैन सुरियावां विनय चौरसिया ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान हुस्नैनी अखाड़ा जलसा नई बस्ती वाराणसी, पंपापुर वाराणसी भिखारी एवं रामपुर से आए अखाड़ा के कलाकारों का माला पहनाते हुए स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। चेयरमैन ने कहा कि खेल कलाकारी की उत्पत्ति होती है। हमारे समाज का एक अभिन्न अंग है खेल जिससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, सभासद एकडवोकेट पप्पू वर्मा, विक्की सिंह, मो. फारुख, शकील, सुमन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।बीडीएच 20 सुरियावां में सोमवार की शाम लकड़ी अखाड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.