सीवान, दिसम्बर 12 -- सीवान/बसंतपुर। जिले के लकड़ीनबीगंज व डुमरा पावर सब स्टेशन को मिलने वाली 33 केवी बिजली सप्लाई शुक्रवार की सुबह नौ बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान लोगों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। बसंतपुर जेई प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि लकड़ीनबीगंज पीसएस के मदारपुर, बजरमाड़ा, जगतपुर, बंगड़ा व एग्रीकल्चर फीडर की बिजली बंद रहेगी। वहीं डुमरा केन्द्र से जुड़े जामो, जलालपुर, तेलमापुर व एग्रीकल्चर फीडर की बिजली भी सुबह दो घंटे प्रभावित रहेगी। उन्होंने बिजली बंद रहने के दौरान बिजली संबंधी कार्यों को पूरा कर लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...