बांका, फरवरी 15 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता रजौन प्रखंड के लकड़ा गांव स्थित पंचवटी मां कल्याणी आश्रम में पिछले पांच दिनों से भागवत कथा को लेकर अध्यात्म की पावन गंगा बह रही है। इधर आसमानीचक गांव में भी शिव महा पुराण की कथा से इलाका पावन हो रहा है। कथा के पांचवे दिन श्री कृष्ण के बाल लीलाओं सहित कंस वध का व्याख्यान किया गया। आचार्य दिनकर जी महाराज ने पूतना वध, यशोदा मां के साथ बालपन की शरारतें, भगवान श्रीकृष्ण का गो प्रेम, कालिया नाग मान मर्दन, माखन चोरी गोपियों का प्रसंग सहित अन्य कई प्रसंगों का कथा के दौरान वर्णन किया। कंस का आमंत्रण मिलने के बाद भगवान श्री कृष्ण बड़े भाई बलराम जी के साथ मथुरा को प्रस्थान करते हैं। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास द्वारा बीच-बीच में सुनाए गए भजन पर श्रोता भाव विभोर हो गए। इस दौरान आयोजन समिति के अध्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.