लकड़हारा की संदिग्ध मौत, परिवार में कोहराम
हमीरपुर, मई 9 -- हमीरपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली के बड़ागांव में पेड़ काटने के दौरान तबीयत बिगड़ने से वृद्ध लकड़हारे की मौत हो गई। बड़ागांव से कुछ लोग इसे अचेतावस्था में लेकर इसके गांव टिकरौली पहुंचे थे। जिसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद इसकी मौत की पुष्टि कर दी। हालांकि मृतक के परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है। टिकरौली निवासी 65 वर्षीय लल्लू निषाद पेशे से लकड़हारा है। वह पेड़ों की कटाई का काम करता है। लल्लू के पुत्र भूपेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को बड़ागांव के कुछ लोग पिता को पेड़ों की कटाई को लेकर घर से ले गए थे। उसी दिन शाम को पिता को दो लोग वापस लाकर घर छोड़ गए और बताया कि इनकी तबीयत ठीक नहीं है और इन्हें उल्टियां हो रही हैं। जिस वक्त उक्त लोग पिता को लेकर घर आए थे, उस समय उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.