देहरादून, दिसम्बर 14 -- लक्सर। बीती रात मुखबिर ने कोतवाली पुलिस को खड़ंजा व मुंडाखेड़ा कलां गांव के बीच तालाब किनारे गोकशी होने की सूचना दी। इस पर एएसआई रंजीत नौटियाल व सिपाही की टीम ने वहां दबिश दी। पुलिस को देखकर गोकशी कर रहे आरोपी भाग निकले। जबकि एक जिंदा गोवंश, करीब 150 किलो गोमांस और गोकशी के उपकरण टीम ने बरामद कर लिए। बाद में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव यादव को बुलाकर गोमांस का सैंपल लिया गया। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.