रुडकी, अगस्त 3 -- लक्सर, संवाददाता। लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह कार चालक 35 वर्षीय रामू पुत्र विश्वनाथ निवासी जिला बेगमपुर, बिहार अपने साथी के साथ कार से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर एक कॉलेज के पास कार आगे चल रहे ट्रैक्टर से जा टकराई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक रामू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...