देहरादून, मई 11 -- रुड़की। लक्सर में चलती ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता कानपुर की नवविवाहिता प्रज्ञा सिंह को पुलिस ने बिहार से सुरक्षित बरामद किया। छह दिनों की सघन तलाश के बाद पुलिस की संयुक्त टीम ने उन्हें बिहार के बेगूसराय जिले से ढूंढ निकाला। महिला के सुरक्षित मिलने के बाद परेशान परिजनों ने राहत की सांस ली है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में ट्रेन से लापता प्रज्ञा के साथ ऐसा क्या हुआ? 6 दिन बाद बिहार में मिली; फरवरी में लव मैरिजकानपुर के नवविवाहिता की कहानी कानपुर के नौबस्ता निवासी मनीष अग्रहरि अपनी पत्नी प्रज्ञा के साथ केदारनाथ दर्शन कर वापस लौट रहे थे। 5 मई की रात दोनों नंदा देवी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-2 में सवार थे। हरिद्वार और लक्सर के बीच जब पति की नींद खुली तो प्रज्ञा अपनी सीट से गायब थीं। उनका मोबाइल और सामान ट्रेन में ह...