रुडकी, अप्रैल 22 -- रुड़की। अवतार सिंह भड़ाना ने लक्सर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। बुधवार को रुड़की पहुंचने पर उन्होंने कहा कि यदि किसी राजनीतिक दल द्वारा उन्हें मौका दिया जाता है तो वह लक्सर सीट से चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल कर जनता की सेवा करेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद भड़ाना ने कहा कि उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। मां गंगा और संतों की पावन भूमि उन्हें बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता का उन्हें भरपूर स्नेह और सम्मान मिला है, जिसे वह जीवनभर नहीं भूल सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...