देहरादून, अगस्त 18 -- लक्सर। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते एक बार फिर खानपुर क्षेत्र के गंगा तटीय इलाके से गुजर रही सोलानी नदी ने रौद्र रूप ले लिया है। इसके चलते हस्तमौली गांव के निकट दो स्थानों पर कटव होने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक मौके पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों द्वारा मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर गहरी नाराजगी प्रकट की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...