रुडकी, मई 3 -- लक्सर, संवाददाता। कस्बे में बढ़ते अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए तहसील और नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार शाम सख्ती दिखाते हुए व्यापक अभियान चलाया। एसडीएम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ जैसे ही टीम मुख्य बाजार में उतरी अवैध कब्जाधारियों में अफरा-तफरी फैल गई। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद लक्सर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला और अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल हसन की अगुवाई में प्रशासनिक टीम रेलवे ओवरब्रिज और मुख्य बाजार क्षेत्र में पहुंची। निरीक्षण के दौरान ओवरब्रिज के दोनों ओर किए गए पक्के और कच्चे अतिक्रमण को देखकर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। प्रशासन की कार्रवाई शुरू होते ही रेहड़ी, ठेली और फड़ लगाने वाले लोग आनन-फानन में अपना सामान समेटकर गलियों की ओर भागते नजर आए।टीम यह भी पढ़ें- शहर अतिक्रमण मुक्त बनाने को व्यापारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.