रुडकी, मार्च 21 -- शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश ने नगर पालिका की पोल खोल दी। लगातार हुई बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार बारिश के दौरान कस्बे के लोगों को ऐसी ही समस्याओं से जूझना पड़ता है। गुरुवार देर रात से ही मौसम का मिजाज बदल गया था, जिसके बाद शुक्रवार को दिनभर बारिश होती रही। बारिश के कारण लक्सर कस्बे के रायसी रोड व गोवर्धनपुर रोड मोहल्लों में सड़कों पर पानी भर गया। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी भरने के कारण लोगों के कपड़े भी खराब हो गए। दुकानदार संजय सैनी व कपिल कुमार का कहना है कि बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया, जिससे दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी हुई। वहीं, कस्बे के आकाश, नदीम, नितिन व चौधरी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.