देहरादून, दिसम्बर 14 -- लक्सर। रोड पर साइड नहीं देने को लेकर सिपाही की गन्ना लदे ट्रैक्टर चालक से कहासुनी हो गई। बाद में ट्रैक्टर चालक व उसके बेटे ने सिपाही से मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ डाली। साथ ही उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। कोतवाली से और फोर्स आने पर वे ट्रैक्टर वहीं छोड़कर भाग गए । पुलिस बाप बेटे पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। रविवार को लक्सर कोतवाली के सिपाही विरेंद्र सिंह एनडीपीएस के मुकदमे में बरामद नशीले पदार्थ का सैंपल जांच कराने के लिए पंडितवाड़ी देहरादून की सरकारी प्रयोगशाला में ले गए थे। शाम को वे देहरादून से हरिद्वार, सुभाषगढ़, ऐथल होते हुए कोतवाली लौट रहे थे। सेठपुर के पास उनको आगे जा रहा गन्ने से लदा एक ट्रैक्टर मिला। सिपाही ने पीछे से कई बार हॉर्न बजाया, मगर ट्रैक्टर चालक ने साइड नहीं दी। करीब 1 किमी चलने के बाद सिपाही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.