देहरादून, जनवरी 31 -- लक्सर। पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक से मिलकर लक्सर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों की दिक्कतें बताई। उन्होंने एमडी को ज्ञापन सौंप कर बिजली बिलों में जोड़े गए सरचार्ज, विलंब शुल्क और अतिरिक्त अधिकार में छूट देने की मांग की है। पूर्व दर्जाधारी आनंद ने यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार यादव से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि लक्सर क्षेत्र में अधिकांश आबादी किसानों व मजदूरों की है। 2025 में बरसात के मौसम के दौरान लक्सर में भीषण बाढ़ आई थी। इससे किसानों की फसल को 50 से 75 फ़ीसदी तक नुकसान पहुंचा था। सरकार से अभी तक इसका मुआवजा भी नहीं मिला है। इससे किसान को अपना व अपने परिवार का पेट पालना ही मुश्किल हो रहा है। खेती-बाड़ी चौपट होने से मजदूरों का रोजगार भी छिन गया है। ऐसी स्थिति में ज्यादातर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.