लक्सर में नशीले कैप्सूलों के साथ दो गिरफ्तार
रुडकी, अगस्त 25 -- लक्सर, संवाददाता। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 173 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। सोमवार को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए निहंदपुर सुठारी निवासी वसीम अहमद उर्फ सीम्मी को 101 कैप्सूलों के साथ पकड़ा। वहीं, मोहल्ला ढाब सुल्तानपुर निवासी आरिफ को 72 नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों के नशे का आदी होने की बात सामने आई है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लक्सर में नशीली दवाईयों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले कैप्सूल उन्हें कहां से मिलते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.