लक्सर में तेजस्वी अकादमी का शुभारंभ
रुडकी, मार्च 23 -- कस्बे में युवाओं के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए तेजस्वी अकादमी का सोमवार को शुभारंभ किया गया। इस मौके पर अकादमी के डायरेक्टर अमित कुमार ने कहा कि उन्हें बड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी करने के लिए दिल्ली तक जाना पड़ा है। अब वह क्षेत्रीय छात्र-छात्राओं को लक्सर में सभी प्रतियोगिताओं की तैयारी कराएंगे। इस मौके पर प्रोफेसर सुशील भाटी व अमित कुमार ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर दीपक शर्मा, अशोक कुमार चौधरी, अरुण चौधरी, करणपाल चौधरी, विशाल अध्यक्ष, नरेश कुमार, अरविंद कुमार, पवन कुमार, प्रियांशु शर्मा, अश्वनी शर्मा, व अश्विनी चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.