रुडकी, दिसम्बर 15 -- कोहरे ने मैदानी क्षेत्र में भी दस्तक दे दी है। रविवार की रात क्षेत्र में पहली बार घने कोहरे की चादर छाई रही। इस कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई। इसलिए सड़क पर चलने वाले लोगों को दिक्कत हुई। दुर्घटना से बचने के लिए वाहनों को लाइट जलाकर कम स्पीड पर चलाना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चे सबसे ज्यादा परेशान रहे। मोटे, गर्म, ऊनी कपड़े पहनकर घर से निकलने के बाद भी उन्हें ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। सुबह दस बजे के बाद कोहरा छंटा लेकिन धूप के दर्शन 12 बजे के बाद हो पाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.