रुडकी, फरवरी 26 -- लक्सर पुलिस और गोवंश स्क्वायड की टीम ने रणसुरा गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवंश के कटान के प्रयास को विफल कर दिया। टीम ने मौके से दो जीवित गायों को सुरक्षित बरामद किया है, जबकि भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस भी हाथ लगा है। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। कोतवाली पुलिस और गोवंश स्क्वायड को सूचना मिली थी कि रणसुरा गांव निवासी तैयब के घर के पीछे गन्ने के खेत में कुछ लोग प्रतिबंधित पशुओं का कटान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की। जैसे ही टीम खेत के पास पहुंची, वहां हड़कंप मच गया। पुलिस को देखकर आरोपी गन्ने की फसल का फायदा उठाकर भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...