देहरादून, दिसम्बर 15 -- लक्सर। लादपुर कलां में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक की छाती में गोली लगी है। घायल पक्ष द्वारा आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। लक्सर के जैनपुर खुर्द निवासी आबिद का एक खेत के पास ही लादपुर गांव के रकबे में है। खेत की मेड़ को लेकर पड़ोस के किसान से उनका विवाद हुआ। सोमवार को उसके भतीजे तमरेज, परवेज, दानिश खेत जोतने गए थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के कई लोग वहां आए और आपत्ति करने लगे। बाद में इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इस बीच दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। हमले में तीनों भाइयों को चोट लगी। आरोप है कि हमले के दौरान दूसरे पक्ष ने देशी तमंचों से उन पर फायरिंग की। गोली चली, तो तीनों भाई जान बचाकर भागने लगे, लेकिन इसी बीच एक गोली परवेज की छाती में लग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.