लक्सर में आबकारी टीम ने किया एक कुंतल से अधिक लाहन नष्ट
देहरादून, सितम्बर 10 -- लक्सर। आबकारी निरीक्षक हसनैन रजा जाफरी के नेतृत्व में टीम ने आधा दर्जन से अधिक गांव के जंगल में छापा मारकर एक कुंतल से अधिक लाहन नष्ट किया। इस दौरान टीम को देखकर शराब तस्कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है, फिर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है, जो लगातार जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.