लक्सर ट्रक यूनियन के पास बस की चपेट में आया युवक, मौत
रुडकी, सितम्बर 24 -- लक्सर। ट्रक यूनियन लक्सर के पास गुरुवार को बस बैक करने के दौरान हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी समीर पांडे ने बताया मृतक की पहचान अंकित पुत्र राजपाल निवासी झबरेड़ी कला, थाना झबरेड़ा के रूप में हुई हैं। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को 112 के माध्यम से ट्रक यूनियन के पास दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली। पता चला कि ट्रक यूनियन के पास एक चालक बस को पीछे की ओर बैक कर रहा था। इसी दौरान एक ट्रक चालक अपने वाहन का डाला बंद कर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.