रुडकी, मार्च 19 -- लक्सर चीनी मिल ने गुरुवार को अपना पेराई सत्र समाप्त कर दिया। पिछले कई दिनों से मिल में गन्ने की कमी की स्थिति बनी हुई थी, जिसके चलते मिल को कम पेराई क्षमता पर चलाया जा रहा था। यूनिट हेड द्वारा नियमानुसार पहले ही अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया था। गौरतलब है कि लक्सर तहसील क्षेत्र के किसान अपनी गन्ने की फसल शुगर मिल में बेचते हैं। किसान गेट और गन्ना सेंटरों के माध्यम से गन्ना आपूर्ति करते हैं, लेकिन पिछले कई दिनों से मिल में गन्ने की कमी बनी हुई थी। लक्सर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक डॉ. वीएस तोमर ने बताया कि गन्ने की कमी के चलते सेंटर और गेट को फ्री कर दिया गया था, यानी किसान अपनी सुविधा अनुसार सीधे गन्ना लेकर मिल पहुंच सकते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.