देहरादून, जनवरी 9 -- रुड़की। लक्सर कोतवाली की पुलिस ने कच्ची शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 25 लीटर शराब बरामद हुई हैं। इंस्पेक्टर राजीव राठौड ने बताया की आरोपियों की पहचान मदन पुत्र कल्लू सिंह निवासी ग्राम टांडा भागमल लक्सर, अर्जून पुत्र गोरखा निवासी टांडा भागमल लक्सर व सोनू पुत्र जग्गन लाल निवासी पंचेवली लक्सर के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...