रुडकी, जून 21 -- लक्सर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के गंदासपुर गांव में सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से करीब दो किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन कार्य में तकनीकी मानकों और गुणवत्ता का पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार नाले की खुदाई और मेड़ निर्माण का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि मेड़ को मजबूत बनाने के बजाय मिट्टी और घास-फूस के सहारे तैयार किया जा रहा है। इससे बरसात के दौरान नाला टूटने और किसानों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ह...