लक्ष इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा मॉनिटर, इंग्लिश स्पीकिंग प्रभारी नियुक्त
हल्द्वानी, अप्रैल 17 -- हल्द्वानी, संवाददाता। कमलुवागांजा रोड स्थित लक्ष इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को कक्षा मॉनिटर एवं इंग्लिश स्पीकिंग प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर विद्यालय में एक छोटा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानाचार्या विभा शर्मा एवं निदेशक मोहित शर्मा ने छात्रों को बैज पहनाकर उन्हें पद ग्रहण कराया। प्रधानाचार्या विभा शर्मा ने कहा कि विद्यालय में छात्रों को अधिक से अधिक अंग्रेजी बोलने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़े और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। वहीं निदेशक मोहित शर्मा ने सभी नवनियुक्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह भी पढ़ें- ब्लू बेल्स इंग्लिश हाईस्कूल में ओरिएंटेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.