हल्द्वानी, जनवरी 19 -- हल्द्वानी। कमलुवागांजा रोड स्थित लक्ष इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा तीन के छात्र कार्तिक डोगरा ने कराटे में प्रथम स्वर्ण पदक जीता है। विद्यालय के निर्देशक मोहित शर्मा ने छात्र को सम्मानित किया। वहीं विद्यालय के कराटे अध्यापक सौरभ गौड ने छात्र के निरंतर प्रयास में सहयोग किया। प्रधानाचार्या विभा शर्मा ने कार्तिक को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। शिक्षिका दीक्षा बिष्ट, कविता, शालू, हेमा दानू , कंचन परिहार, नीलम मेहरा, सपना, सोनी, सीमा पांडे, पल्लवी पांडे, अवंतिका भट्ट, मंजुला कार्की, मुन्नी, नीमा पांडे, पायल पांडे, प्रभा राणा, ज्योति रानी, नीरज जोशी आदि ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.