अररिया, अप्रैल 2 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। एक ओर जहां स्थानीय स्तर पर नगर परिषद को लेकर आरोप-प्रत्यारोप और विवादों का दौर चलता रहा, वहीं दूसरी ओर फारबिसगंज नगर परिषद ने राजस्व वसूली के क्षेत्र में इतिहास रचते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।वित्तीय वर्ष 2025-26 (1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026) के दौरान नगर परिषद ने कुल 4 करोड़ 17 लाख 77 हजार रुपये की राजस्व वसूली की, जो निर्धारित लक्ष्य 3 करोड़ 47 लाख 24 हजार रुपये के मुकाबले लगभग 120 प्रतिशत है। यह उपलब्धि नगर परिषद के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी राजस्व प्राप्ति मानी जा रही है।इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल ने अपर समाहर्ता, अररिया को पत्र भेजकर इस उपलब्धि की जानकारी दी है। पत्र की प्रतिलिपि आयुक्त के सचिव, पूर्णिया प्रमंडल तथा उप विकास आयुक्त, अररिया को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.